Breaking News

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने किया सी-मार्ट का शुभारंभ

महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादो का होगा विक्रय-मो.अकबर

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से आज सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन की उपस्थिति में किया। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर व पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने सी-मार्ट का शुभारंभ कर संचालनकर्ता दीपांजली महिला स्व सहायता समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी।

वर्चुअल शुभारंभ में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी मार्ट की स्थापना किया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरो की तर्ज पर अब कवर्धा शहर में सी मार्ट की स्थापना की गई है वन विभाग द्वारा लघु वनोपज का संग्रहण स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसका प्रदेश एवं शहर के महिलाओं को लाभ मिल रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में हम आगे बढेगें।

अब एक ही छत में मिलेगा महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री-कलेक्टर

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि ‘‘सी मार्ट‘‘ की स्थापना नगर पालिका कार्यालय के पीछे मंगल भवन में किया गया है सी-मार्ट की स्थापना हेतु जिला खनिज संस्थान(डी.एम.एफ.) से 25 लाख रू. की राशि स्वीकृति की गई है इस राशि से सामाग्री रखे जाने हेतु रैक, लोहे का ड्रम, प्रवेश द्वार निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य, भवन मरम्मत/संधारण रंग-रोगन कार्य, शेड निर्माण, कैमरा, कम्प्यूटर की स्थापना कार्य किया गया है। राज्य सरकार द्वारा महिला समूह द्वारा निर्माण किये जाने वाले सामाग्री का एक ही छत के नीचे सामाग्री विक्रय करने हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। उन्होनें बताया कि जिले के महिलाओं समूह को अपना सामान विक्रय किये जाने हेतु सी-मार्ट में ला सकते है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नगर पालिका परिषद कवर्धा) द्वारा कैनरा बैंक कवर्धा के माध्यम से 10.00 लाख रू. की ऋण राशि प्रदान किया गया है अब महिलायें स्वालंबी व सशक्त होगें।

सशक्त होने लगी अब कवर्धा शहर की महिला समूह-ऋषि कुमार शर्मा

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा प्रयास अतुलनीय है प्रसंसनीय है महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामाग्री अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। सरकार की इस योजना से उनको रोजगार के साथ-साथ स्वालंबी होने में मदद मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तीकरण व स्वालंबी बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं से जोड़ा रहा है अब कवर्धा शहर में महिला समूह को स्वालंबी बनाने हेतु ‘‘सी-मार्ट‘‘ की स्थापना कर आज से प्रारंभ कर दी गई है उन्होंने बताया कि सी-मार्ट संचालन दीपांजली महिला स्व सहायता समूह कवर्धा द्वारा किया जायेगा। सी मार्ट में दीपांजली महिला स्व समूह द्वारा महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री व दैनिक उपयोग की सामाग्री का विक्रय किया जायेगा। उन्होनें बताया कि महिलाओं द्वारा निर्मित बडी, बिजौरी, सेवई, आलू चिप्स, मशाला, हल्दी मिर्ची, गोबर गमला, चांवल आटा, दलिया, गेहूं आटा, पापड, मुरकु, फिनाईल सहित अन्य सामाग्री का विक्रय होगा।

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर द्वारा सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ पश्चात् नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सी मार्ट में पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन ने फीता काटकर दैनिक जीवन उपयोग में आने वाले सामाग्री क्रय किया। इस अवसर पर सभापतिगण श्रीमती अरूधंति चंद्रवंशी, सुशीला धुर्र्वे, चुनवा खान, मोहित माहेश्वरी, संजय लांझी, नरेन्द्र कुमार धुर्वे, संतोष यादव, पवन जायसवाल, उत्तम गोप, सुनील साहू, गुड्डु कौशिक, दलजीत पाहुजा, देवराज पाली,, देवा साहू, राजेश गुप्ता, हिरेश चतुर्वेदी, बलदाउ चंद्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कबीरधाम, पत्रकारगण, दीपांजली महिला स्व सहायता समूह की सदस्यगण, अधिक संख्या में उपस्थित रहे।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *