Breaking News

राज्य सरकार ने डॉ पुनीत गुप्ता का किया तबादला

रायपुर 21 जनवरी 2019। राज्य सरकार ने डॉ पुनीत गुप्ता का तबादला कर दिया है।  पुनीत गुप्ता अभी डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक एवं एकेडमिक इंचार्ज के तौर पर पदस्थ थे। पुनीत गुप्ता को सरकार ने रायपुर मेडिकल कालेज में ओएसडी बनाया है। मेडिकल कालेज में अभी तक कोई ओएसडी का पद नहीं हुआ करता था, लेकिन पहली बार इस तरह का पोस्ट क्रिएट कर पुनीत गुप्ता की पोस्टिंग की गयी है। आपको बता दें कि  डॉ पुनीत गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद हैं।

पुनीत की जगह पर राजनांदगांंव मेडिकल कालेज के निश्चेतना विभाग के प्रोफेसर डा कमल किशोर सहारे को डीके एस सुपर स्पेशलयटी हास्पीटल का अधीक्षक बनाया गया है।

पुनीत गुप्ता के पास सुपेवेडा की डायग्नोस्टिक का भी जिम्मा था, लेकिन लगातार सुपेवेडा में किडनी प्रभावित की संख्या बढ़ती जा रही थी। आरोप था कि वो अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे थे, लिहाजा राज्य सरकार ने आज उनकी छुट्टी कर दी है।

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *