Breaking News

कबीरधाम पुलिस को नक्सल उन्मुलन क्षेत्र में मिली बड़ी सफलता, दो हार्डकोर ईनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण।

कबीरधाम पुलिस के द्वारा उक्त नक्सलियों की पतासाजी लगातार किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति का सफल क्रियान्वन के लिये अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेषक छत्तीसगढ़, विवेकानंद सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, विषेष आसूचना शाखा/नक्सल अभियान छत्तीसगढ़ के दिषा-निर्देषन एवं ओ.पी.पाल, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के मार्ग दर्षन में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान एवं छ.ग. शासन के आत्मसमर्पण पुर्नवास योजना के प्रचार-प्रसार की कार्यवाही निरंतर चलायी जा रही है।

उक्त अभियान के दौरान जिले में सक्रिय नक्सली संगठन कान्हा भोरमदेव डिवीजन कमेटी अंतर्गत बोड़ला एरिया कमेटी के सक्रिय हार्डकोर ईनामी नक्सली- एरिया कमेटी कमाण्डर-डीव्हीसी करन एवं एरिया कमेटी सदस्य अनिता जो सितंबर 2019 में एरिया कमेटी को छोड़कर अपने गांव काकेकोरम थाना गंगालुर जिला बीजापुर चले गये थे तथा दोनों शादी कर साथ रह रहे हैं। जिसकी जानकारी मार्च 2020 एवं जुन 2021 में आत्मसमर्पित किये नक्सलियों के द्वारा दिये जाने से कबीरधाम पुलिस के द्वारा उक्त नक्सलियों की पतासाजी लगातार किया गया।

स्थानीय सूत्रों एवं तकनीकी टीम के सहयोग से दोनो नक्सली करन एवं अनिता की जानकारी प्राप्त होने पर कबीरधाम पुलिस के द्वारा इनसे संपर्क स्थापित कर शासन की पुर्नवास नीतियों/सुझाव की जानकारी दिया गया। जिससे दोनों हार्डकोर ईनामी नक्सली दंपत्ति कबीरधाम पुलिस के माध्यम से शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अच्छी जीवन एवं सुरक्षित जीवन यापन करने आत्मसर्मपण हेतु तैयार होकर कबीरधाम पुलिस के सहयोग से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के समक्ष आत्मसर्मंपण किये हैं। आत्मसर्मंपण करने पर दोनों नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि त्वरित दिया गया, शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उक्त समर्पंण की कार्यवाही में ओ.पी. पाल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के मार्गनिर्देशन  एवं डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा -निर्देश  में कौशल किशोर वासनिक, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल, सहायक उप निरीक्षक उदल मरकाम, संजीव तिवारी एवं उनके टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *