Breaking News

कवर्धा जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कार्य समिति में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में कबीरधाम में बैठक सम्पन्न हुई

कवर्धा, 3 जनवरी को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक कवर्धा में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन द्वारा आगामी कार्ययोजन एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की रुपरेखा तय की गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश मंत्री भावना बोहरा एवं पदाधिकारियों ने कवर्धा स्थित नंदी विहार कालोनी के समीप स्थित शराब दूकान को वहां से हटाने के लिए स्थानीय महिलाओं द्वारा की जा रही हड़ताल में जाकर अपना समर्थन दिया और राज्य सरकार से शराब दुकान को हटाने की मांग भी की।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में महिला मोर्चा की बहनें अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही भाजपा की विकास नीति व महिलाओं के हित व अधिकार के लिए महिला मोर्चा की बहनें तत्परता से जुटी हुईं हैं। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने महिलाओं तथा बालिकाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। इनके लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ बेटियों तथा महिलाओं को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं के लिए बड़े-बड़े वादें किये थे परन्तु आज वे सब ठन्डे बस्ते में हैं। योवओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी, किसानों का कर्जा माफ़ जैसे कई बड़े-बड़े वादे किये थे लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया है। राज्य सरकार की नाकामी को हमें जन-जन तक पहुँचाने के लिए एकजुट होना होगा और भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराना होगा।

जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें आज संगठन को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहीं हैं।आज पूरे देश में महिला मोर्चा की बहनें आगे आकर अपने आस-पास महिलाओं के हित व अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहीं हैं।विषम परिस्थतियों में भी महिला मोर्चा घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पार्टी द्वारा दी जा रही जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहीं हैं।यही असली महिला शक्ति का परिचय है। हम सभी की भागीदारी से पार्टी और संगठन की नींव को हमें और मजबूती प्रदान करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए हमें इसी समर्पण व सेवा भावना से कार्य करते रहना है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आज छत्तीसगढ़ बहाली और बदहाली की मार सह रहा है। दिनों-दिन महिलाओं पर अत्याचार, हिंसा एवं प्रदेश में अपराध बढ़ रहें हैं और राज्य सरकार कुम्भकरणीय नींद में सोई है।

भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राजनीतिक भागीदारी से महिलाएं समाज के विकास में दायित्व निभा रही हैं, स्वरोजगार से जुड़ परिवार के उत्थान की दिशा में भी काम कर रही हैं। हाल के दिनों में राजनीतिक से लेकर स्वरोजगार के क्षेत्र में भूमिका निभाकर महिलाएं सशक्त हुई हैं। हम सभी को भी एकजुट होकर सार्थक प्रयास करते हुए महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करना होगा। प्रत्येक बूथ में जाकर केंद्र सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ.रमन सिंह जी के कार्यकाल में महिलाओं के हित व अधिकार हेतु चलाई गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। भाजपा ने महिलाओं को जो सम्मान दिया वह किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। आज केंद्र सरकार में 11 महिला मंत्री हैं। भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देकर साबित किया है कि वह उन्हें पूर्ण अधिकार देने की वकालत ही नहीं काम भी करती है। ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि हम पार्टी की निस्वार्थ सेवा करें और उसे एक मजबूत आधार प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी, कवर्धा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय जी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा, अशोक साहू जी, डॉ.सीताराम जी, देवकुमारी जी, मधु तिवारी जी, सुषमा जी, विजय लक्ष्मी जी, सतविंद पाहुजा जी, सविता ठाकुर जी एवं जिला भाजपा व मंडल महिला मोर्चा की सदस्य, पदाधिकारीगण, वरिष्ठगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *