Breaking News

कबीरधाम जिले में धान खरीदी का बना रिकार्ड, महज दस दिनों में 11 लाख 57 हजार तीन सौ क्विंटल धान की हुई खरीदी

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राईसमिलर्स और ट्रांसपोर्टरों के प्रति कड़ी नराजगी जताई, धान उठाव में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए

कवर्धा, 16 दिसम्बर 2021। पूरे प्रदेश में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व चल रहा है। प्रदेश के कबीरधाम जिले में महज दस दिनों में 40 हजार किसानों ने सुचारू एवं शांति पूर्ण ढंग से 11 लाख 57 हजार तीन सौ कि्ंवटल धान बेच लिया है। जिले ने पिछले बरसों की तुलना में धान खरीदी का नया रिकार्ड बना लिया है। महज दस दिनों में लक्ष्य की तुलना में 25 प्रतिशत धान खरीदी कर ली गई है। राज्य शासन द्वारा धान बेचने वाले इन सभी किसानों के खातों में 227 करोड़ रूपए का भूगतान भी कर दिया गया है। धान बेचने वाले किसानों के चेहरे में अभूतपूर्व उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे है।

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के कुशल मागदर्शन में जिले के सभी 103 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से सुचारू रूप से धान खरीदी करने की व्यवस्था बनाई गई हैं। समिति प्रबंधन द्वारा पंजीकृत किसानों को घर पहुंच टोकन भी दिए जा रहे है। वहीं इन केन्द्रों में अमानक धान की खरीदी को रोकने और जिले में अन्य राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही। इन सब के बीच पंजीकृत किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी ना हो इसके लिए भी डिप्टी कलेक्टरों तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही धान खरीदी केन्द्रों से धान उठाव नहीं होने की स्थिति में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए सभी धान खरीदी केन्द्रों आस-पास धान खरीदी के लिए अतिरिक्त स्थल का भी चयन कर लिया गया है।

किसानों को सीमांत, लघु और बड़े तीन वर्गों में चिन्हांकित सुचारू रूप से धान की खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 1 लाख 15 हजार 598 पंजीकृत किसान है, जिनका धान का कुल रकबा 1 लाख 15 हजार 598 हेक्टेयर है। इस वर्ष पंजीकृत किसानों से 44 लाख 89 हजार 490 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित की गई है। जिले के 103 धान खरीदी केन्द्रों में 14 दिसम्बर तक 11 लाख 57 हजार तीन सौ क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। सुचारू व शांति पूर्ण ढंग से धान की खरीदी हो सके इसके लिए जिले में सीमांत किसान, लघु किसान और दीर्घ किसान तीन वर्ग में विभाजित किया गया है।

जिले में सीमांत किसानों में ढाई एकड़ तक 76 हजार 477 पंजीकृत है, जिसमें से 29 हजार 369 किसानों ने धान बेच लिया है। ढाई एकड़ से 5 एकड़ तक के लघु किसानों की संख्या 26 हजार 177 हैं, जिसमें से 7 हजार 533 किसानों ने धान बेच लिया है। पांच एकड़ से दस एकड़ तक जिले में 9559 पंजीकृत किसान है, जिसमें से 2 हजार 846 किसानो ने धान बेच लिया है। इसी प्रकार दस एकड़ से बीस एकड़ तक जिले में दीर्घ किसानो की संख्या 2 हजार 481 है,जिसमें से 730 ने धान बेच लिए है। बीस एकड़ से अधिक रकबा वाले 415 पंजीकृत किसान है, जिसमें से 103 किसानों ने अपना धान बेच लिया है।

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राईसमिलर्स और ट्रांसपोर्टरों के प्रति कड़ी नराजगी जताई, धान उठाव में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स और ट्रांसपोटरों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। उनहोने धान उपार्जन केन्द्रों से जारी डीओ के विरूद्ध धान उठाव करने में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जिले में 58 पंजीकृत राईसमिलर्स है, जिसमें से अरवा के 56 और उसना के दो है। राईस मिलर्स को एक लाख एक हजार 210 क्विंटल का धान उठाव का डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 40 हजार 154 क्विंटल धान का उठाव कर लिए गए है। इसी प्रकार ट्रांसपोटरों को 92 हजार 240 क्विंटल का डीओ जारी किया गया है,जिसकी तुलना में 29 हजार क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर ने राईसमिलर्स और ट्रांसपोटरों को और धान उठाव में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए है।

किसानों को 227 करोड़ का भूगतान, 93 करोड़ 89 लाख 82 हजार कृषि  ऋष जमा

राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के पंजीकृत किसानों को खेती-किसान कार्यों के लिए 120 करोड़ 91 लाख 15 हजार 827 रूपए का ऋण गया हैं। जिसमें से 40 हजार 492 किसानां ने 93 करोड़ 89 लाख 82 हजार 656 रूपए का कृषि ऋण जमा करा लिया है।

राज्य शासन द्वारा जिले के 40 हजार 492 किसानों को 227 करोड़ रूपए का भूगतान

धान खरीदी एक नजर में-14 दिसम्बर तक

जिले में धान उपर्जान केन्द्रों की संख्या 103

पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 15 हजार 109

खरीदी का लक्ष्य : 44 लाख 84 हजार 490 क्विंटल

40 हजार 492 किसानों को 227 करोड़ रूपए का भूगतान

किसानों को घर पहुंचाकर दे रहे है धान खरीदी का टोकन

धान खरीदी केन्द्रों आस-पास धान खरीदी के लिए अतिरिक्त स्थल का भी चयन



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *