Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया अभिनव पहल महिला सम्मान समारोह का किया आयोजन।

पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी/कर्मचारियों का किया गया सम्मान।

कबीरधाम पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारियों एवं जिले वासियों से नारी शक्ति (महिला) का सम्मान करने किया गया अपील।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने हेतु कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आज दिनांक 08/03/2021 को न्यू पुलिस लाइन जोरा ताल के सभागार में कबीरधाम पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह का विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्टि, उप निरीक्षक (एम) पूजा चौबे तथा कबीरधाम पुलिस की जाबाज महिला अधिकारी एवं कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के द्वारा महिलाओं का अत्यंत सम्मान करते हुए महिलाओं के त्याग, बलिदान तथा पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं विभाग को दे रही है जो अत्यंत ही सराहनीय है, कहकर खूब सराहना की गई, साथ ही उपस्थित महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भी अपने विचारों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में कबीरधाम जिले की समस्त महिलाओं तथा पुलिस विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया की महिला शक्ति से बड़ी इस दुनिया में कोई शक्ति नहीं है, महिलाएं माता हैं बहने हैं बेटियां हैं तथा शादी के बाद किसी की पत्नी बन करके एक अनजान घर में जाकर उसे भी स्वर्ग बनाने की ताकत रखती हैं साथ ही पुरुष वर्ग से भी अपील की गई कि महिलाओं का खूब सम्मान करें यदि हमारे घर की जिम्मेदारी घर की महिलाएं बेहतर तरीके से उठा सकती हैं तभी हम घर से बाहर निकल कर किसी भी कार्य को करने की ताकत रखते हैं समय समय पर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उनकी मदद करना हमारा भी कर्तव्य है घरेलू कामकाज में भी घर की माता, बहन या पत्नी का हाथबटाने मे किसी प्रकार का शर्म नहीं करनी चाहिए कहा गया साथ ही उपस्थित महिला शक्ति से एक नए कल का निर्माण करने आप सभी अपने बच्चों को बेटा हो या बेटी को एक समान अधिकार देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें यदि घर की बेटी को घर के तौर तरीके कामकाज सिखाते हैं तो ठीक उसी प्रकार अपने बेटों को भी घरेलू कामकाज और तौर तरीके सिखाने से निश्चित ही उनमें लड़की और लड़के के भेदभाव हट जाएंगे और जिस तरह आज नारी शक्ति पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर रही हैं, उन्हें निश्चित ही और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी, जिस प्रकार पूर्व कई वर्षों से महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किया गया है उसका बेहतर परिणाम आज हम सबके सामने हैं आज महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं अब नारी अबला नहीं है, अब नारी शक्ति सबला हो चुकी है और पुरुषों से भी बहुत आगे निकल चुकी हैं जिसका उदाहरण मेरे सामने आप सभी बैठी हुई अधिकारी कर्मचारी हैं कहा गया साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्या चाहे विभागीय हो या व्यक्तिगत बेझिझक होकर बताने कहा गया तथा उपस्थित सभी पुलिस विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के

द्वारा समाज में दिये जा रहे योगदान एवं कार्यो के प्रति सम्मान प्रगट करते हुये स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा यह भी जानकारी दिया गया कि महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के समस्त थानों में कार्यरत महिला अधिकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारीयों के द्वारा महिलाओं का सम्मान किया जाएगा तथा उनसे यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी लेकर उन्हें तत्काल दूर करने निर्देशित किया गया है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …