Breaking News

गोधन न्याय योजना

केचुआ खाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

कवर्धा। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “गोधन न्याय योजना“ अन्तर्गत, केचुआ खाद विक्रय केंद्र (स्टॉल) का शुभारंभ गुरूवार को कवर्धा शहर के जय स्तंभ चौक में पंडरिया विधायक  ममता चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस योजनांतर्गत अब तक कुल 42 व्यक्तियों द्वारा 3.20 क्विंटल केचुआ खाद विक्रय किया गया है, जिससे कुल राशि 3200 रूपए स्व सहायता समूह को प्राप्त हुई है। केचुवा खाद को खेत, नर्सरी, पौध रोपण के समय उपयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। केचुवा खाद में नाइट्रोजन, फोस्पोरस, पोटास एवं अन्य अनिवार्य सूक्ष्म पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहते है। केचुवा खाद से पौधों की पत्तियों में हरापन एवं नई शाखाओ का विकास एवं पौधों की वृद्धि अच्छी होती है, इसके उपयोग से भूमि की संरचना, जलधारण क्षमता एवं भूमि की क्षरण को कम करने में मुख्य भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि इसके उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की क्षमता कम होती है, साथ ही कीट-व्याधियों के अतिक्रमण को कम करता है, इसमें महत्वपूर्ण विटामिन्स, एंजाइम तथा हारमोंस इत्यादि अधिक मात्र में पाए जाते है। यह जैविक पदार्थो के अपघटन को बढ़ाता है। शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, व.कृ.वि.अधि., कृ.वि.अधि., ग्रा.कृ.वि.अधि., कवर्धा, स.लोहारा, बोड़ला, बम्हनी, बंधी, राजानवागांव की महिला समूह एवं विभागीय कर्मचारीगण तथा आत्मा टीम के सदस्य उपस्थित थे।



About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …