Breaking News

रायगढ़ एनएसयूआई के द्वारा एकरुपया,एक पैली धान, देकर बढ़ाये किसानों का सम्मान “की मुहिम लेकर अपने साथियों के साथ पुसौर पहुंचे NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय

रायगढ़ पुसौर – छत्तीशगढ़ NSUI की मुहिम एक रुपया और एक पैली धान दे कर बढ़ाये किसानों का मान के तहत एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने साथियों के साथ धान खरीदी केंद्र में जाकर किसानों से मदद व समर्थन मांगा, दिल्ली में आंदोलन में बैठे किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए काले कानूनों के खिलाफ दिन रात जानलेवा ठंड में भी देश के किसानों के हित की लड़ाई में योगदान देने की अपील की। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय अपने साथीगण के साथ पुसौर धान खरीदी केंद्र पहुचे और किसानों से मिलकर इस मुहिम की चर्चा की जिसपर किसानों ने भी मुहिम का समर्थन करते हुए सराहना भी की। उक्त कार्यक्रम में पुसौर एन एस यु आई के प्रभात गुप्ता,सहित अनुराग गुप्ता रितेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …