Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने दुखसंतप्त परिजनों से भेंटकर दो परिवारों को 12 लाख रूपए का आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदान किया

कवर्धा | 18 नवम्बर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। मंत्री अकबर ग्राम भेदली में सुखनंदन के निवास में भेंटकर उन्हें राज्य शासन द्वारा चार लाख रूपए का चेक भेंट किया। कार्यक्रम के पश्चात सहसपुर लोहारा के दशमत गौरिया और ग्राम पेंड्रीतराई में नीलकंठ साहू के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदान किया। अकबर ने दुखसंतप्त परिजनों से भेंटकर आकस्मिक निधन होने पर श्रंद्वाजलि अर्पित करते हुए संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …