Breaking News

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा । 05 सितम्बर 2020। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत पंडरिया तहसील के ग्राम पाण्डातराई निवासी विराज को तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त  संतु नट को एवं बोड़ला तहसील के ग्राम बांटीपथरा निवासी  शोभाराम का हाफ नदी में डूबने पर मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त  सुकलाल को, ग्राम बहनाखोदरा निवासी तीजन बाई को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त जगत बैगा को, ग्राम सिंगपुर निवासी   बारेलाल को सर्प काटने से मृत्यु होने पर संयुक्त विपत्तिग्रस्त (मृतक के पत्नी) केजवारिन एवं दशरी को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।  

 



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …