Breaking News

कवर्धा शहर में शुद्व पेयजल आपूर्ति शुरू

कवर्धा । 02 सितंबर 2020। नगर पालिका परिषद कवर्धा के सीएमो लवकुश सिंगरौल ने बताया कि सरोधा जलाशय से फिल्टर प्लांट के माध्यम से कवर्धा शहर में पानी सप्लाई किया जाता है। विगत दो-तीन दिनों से शहर में अत्याधिक वर्षा होने से सरोधा जलाशय से कृषि कार्य के लिए केनाल के माध्यम से दिए जा रहे पानी को सिंचाई विभाग द्वारा बंद किए जाने के कारण फिल्टर बेड में गंदा पानी आ जाने से शहर के कुछ वार्डो में गंदा पानी सप्लाई हो गया था।

उन्होंने बताया कि वार्डो के अंतिम छोर डमी खोलकर पाईप लाईन में भरे गंदे पानी की सफाई कराया गया है। जिससे वर्तमान में पेयजल सप्लाई सही हो गया है और शहर में शुद्व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …