Breaking News

कबीरधाम जिले में शनिवार को कोरोना से संक्रमित तीन नए मरीज मिले

कवर्धा | 02 अगस्त 2020। कबीरधाम जिले में शनिवार को कोविड-19 कोरोना वायरस  से संक्रमित तीन नए मरीज मिले है।जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि एम्स से जारी रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले में शनिवार को कोरोना से संक्रमित तीन नए मरीज की पहचान की गई है। नए मरीजो में बोड़ला विकास खण्ड के छुही गांव में एक महिला, कवर्धा विकासखण्ड के गदहाभाठा में एक पुरुष, और सूरजपुरा में एक पुरुष की रिपोर्ट पाजेटिव आई है। सभी सेल्फ होम क्वारेटाइन पर थे। सभी का कवर्धा कोविड केयर सेंटर में उपचार किया जाएगा।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …