Breaking News

नागेश्वर राव और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की है

कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को सीबीआई के अंतरिम निदेशक रह चुके नागेश्वर राव और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी दो स्थानों पर हुई है। इसमें एक कोलकाता ताथा दूसरी सॉल्ट लेक स्थित नागेश्वर राव की पत्नी की कंपनी एंजेलिना मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड पर हुई है। यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब कोलकाता पुलिस के मुखिया राजीव कुमार से शनिवार को सीबीआई की पूछताछ होनी है।

वहीं एम नागेश्वर राव ने कोलकाता पुलिस के छापों पर सफाई देते हुए कहा है कि कंपनी एंगेला मर्सेंटाइल से किसी भी तरह के संबंध नहीं है। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को एक प्रोपेगेंडा करार दिया।

आपको बता दें कि कोलकाता में सीबीआई पर मचे घमासान पर जमकर राजनीति हुई थी। रविवार को ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम पहुंची थी लेकिन कोलकाता पुलिस ने सीबीआई टीम के अधिकारियों को ही हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *