Breaking News

राजनांदगांव से चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी पर छोड़ा,रमन का बयान-आज हो जाएगा शेष 6 नामों का ऐलान

रायपुर। दिल्ली में सीईसी की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता रवाना हो गए। इनमें पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक, पवन साय और रामविचार नेता दिल्ली शामिल हैं।  

एयरपोर्ट पर रमन सिंह के बयान के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के शेष 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने राजनांदगांव से चुनाव लड़ने के सवाल पर फैसला पार्टी पर छोड़ा है। उनके मुताबिक आलाकमान का जो भी फैसला होगा उसका पालन किया जाएगा।          

टिकट कटने से नेताओं के बागी तेवर पर रमन ने कहा कि ये नाराजगी है, बगावत नहीं। उन्होंने कहा कि सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जिनके टिकट कटे हैं। उन्होंने ही नए प्रत्याशियों का नाम आगे किया है। रमन ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भी पार्टी के फैसले को सर्वोपरी बताया। उनके मुताबिक टिकट बंटवारे से असंतुष्टों को मना लिया जाएगा।

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *