Breaking News

लॉकडाउन मे खुला उल्लंघन करने वालों पर सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस के द्वारा सक्त कार्यवाही।

कबीरधाम | पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.आर.कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी, के द्वारा लाकडाउन का उलंघन कर दुकान खोलने व बिना मास्क लगाये सार्वजनिक स्थान पर अकारण घूमने वालों के विरुद्ध सक्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व में दिनांक 03.05.2021 को आरोपी सुरज सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष साकिन ठाकुर पारा कवर्धा थाना कोतवाली के विरूव अपराध क्रमांक 286/21 धारा 269 भादवि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51बी, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में स.उ.नि. संजय मेरावी, आर .363 रविन्द्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा है।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …