Breaking News

प्रदेश में नहीं रुक रही गौ तस्करी

धमतरी. प्रदेश में गौ तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर धमतरी जिले में श्री राम हिन्दू संगठन के लोगों ने शनिवार की रात सर्चिंग चलाया, तो नाहर किनारे 5 कोचियों के पास से 25 गाय और 6 बछड़ों को बरामद किया गया. इन सभी गायों को ओडिशा बाडर ले जाया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक सभी गाय डांडी लोहरा से लाई गई थी. संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस की पैट्रोलिग गाड़ी मौके पर पहुंचकर कोचिए के नाम से अर्जुनी थाने में एफआईआर दर्ज की है. ये घटना रात दो बजे की है. श्री राम हिन्दू संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कारवाई करने की मांग करते हुए गौ तस्करी रोकने के लिए कुछ बड़ा कदम उठाने कहा गया है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *