Breaking News

गिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन और उत्खनन में लगे पांच हाइवा और एक जेसबी जब्त, वाहन मालिकों के विरूद्ध 1 लाख 50 हजार रूपए जुर्माना

कवर्धा | 17 दिसम्बर 2020। कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला खनिज विभाग के टीम ने आज गिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन और उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही की है। जिला खनिज की टीम ने खनिज इन्सपेक्टर  रोहित साहू के नेतृत्व में लोहारा रोड़ और लालपुर खार के पास गिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन और उत्खनन में लगे पांच हाइवा और एक जेसबी को जब्त कर थाना के सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहन मालिकों के विरूद्ध 1 लाख 50 हजार रूपए जुर्माना निर्धारित किया है।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …