Breaking News

16 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बेमेतरा | 15 अक्टूबर 2020 राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा 04 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 प्रकरण मे तहसील साजा के ग्राम पेंड्रीकला निवासी इन्द्राणी की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर परिजन किरपाल को, तहसील साजा के ग्राम कांचरी निवासी काजल साहू की पानी मे डूबने सेे मृत्यु होने पर परिजन विश्वनाथ साहू कोे तथा ग्राम चोरभट्ठी निवासी टिकेश्वर सिन्हा की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन कुंवर सिंह सिन्हा को एवं तहसील नवागढ़ साल्हेघोरी निवासी शैलेन्द्र जोशी की सर्प के काटने सेे मृत्यु होने पर परिजन संतोष कुमार जोशी को 4-4 लाख रुपए (कुल 16 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …