Breaking News

कबीरधाम जिले के ग्राम राम्हेपुरकला कंटेन्मेंट जोन घोषित

कवर्धा । 11 सितम्बर 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियत्रंण के उपयों के तहत विकासखंड बोड़ला के ग्राम राम्हेपुरकला को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राम्हेपुरकला में विगत दिवसों से सक्रिय प्रकरणों का कलस्टर पाया गया है। जहां कोरोना वायरस के सक्रिय प्रकरणों की संख्या 10 से अधिक है तथा ग्राम में जनसंख्या धनत्व अधिक होने के कारण संक्रमण के फैलाव का संभावना है। कलेक्टर शर्मा ने कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए ग्राम राम्हेपुरकला को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है।

कंटेन्मेंट जोन के लिए प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार विभिन्न गतिविधियॉं निर्धारित हैं, जिसके तहत अत्यावश्यक सेवाओं जैसे-खाद्य आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर शेष सेवाएं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी, कटेन्मेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, रायपुर , बिलासपुर बायपास एवं प्रमुख मार्गों में आवागमन यथावत रहेगा, मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा, कंटेन्मेंट जोन की निगरानी के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार जांच के लिए सेम्पल लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा, प्रभारी अधिकारी कन्टेन्मेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, कंटेन्मेंट जोन में बैंको में ग्राहक सेवा पूर्णतः बंद रहेगा।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …