Breaking News

लोकसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा महिला मोर्चा करेगी शक्ति बूथ पर फोकस

रायपुर. लोकसभा चुनाव की  तैयारियों के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा विधानी सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल हुईं.

 

बैठक में फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी शक्ति बूथों पर विशेष फोकस करेगी. अहमदाबाद में आयोजित हुए महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए गए निर्देशों का पालन जमीनी स्तर पर किया जाए, जिसके तहत महिला कार्यकर्ता प्रदेश में महिला बुद्धिजीवियों, एनजीओ तक संपर्क साधन कर लोकसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने इस बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को लोकसभा की तैयारियों के लिए निर्देश दिए.

बैठक के बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्वकर्ता महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में अधिवेशन में गए थे. एक रोड मैप वहां बनाया गया है. आगामी लोकसभा तैयारियों के लिए उसी को लेकर यहां बैठक की गई है. कार्यक्रम बने हैं, उसी को लेकर यहां महिला कार्यकर्ताओ को जानकारी दी जा रही. आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की बड़ी भूमिका रहेगी. महिला मोर्चा शक्ति बूथ में जो महिलाएं अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उन पर लोकसभा चुनाव पर भरोसा जताना चाहिए. ऐसे भी हमारी पार्टी में हमारे नेताओं द्वारा लगातार प्राथमिकता महिलाओ को मिलती रही हैं.

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *