Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने किया चबुतरा निर्माण एवं नर्सरी का मुआयना

बेमेतरा | 08 जुलाई 2020 जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव आज बुधवार को नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत संबलपुर एवं झिलगा का दौरा कर निर्माण कार्यों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होने संबलपुर मे बन रहे धान खरीदी केन्द्र मे चबुतरा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।इसके अलावा उन्होने ग्राम झिलगा के शासकीय उद्यान रोपणी (नर्सरी) का मुआयना कर, महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत आबंटित की गई राशि के कार्याें के संबंध मे जानकारी ली। सीईओ ने निर्माणाधीन चबुतरा के कार्याें मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ नरपत साहू, एपीओ मनरेगा जि.पं. नवीन कुमार साहू उपस्थित थे।  



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …