Breaking News

कंटेंन्मेंट जोन की अधिसूचना को समाप्त करते हुए चिन्हित क्षेत्रों को कुछ निर्देशों के साथ विमुक्त

 कवर्धा | 25 जून 2020। जिले के विकासखंड कवर्धा अंतर्गत ग्राम केशली और ग्राम बिटकुलीकला एवं विकासखण्ड सहसपुर लोहारा ग्राम गोरखपुरखुर्द को कंटेंन्मेंट जोन घोषित किए गए थे। इन स्थानों से पिछले 14 दिवस में कोई भी नए पॉजिटिव केस नहीं आये है, इसलिए कंटेंन्मेंट जोन की अधिसूचना को समाप्त करते हुए इन क्षेत्रों को कुछ निर्देशों के साथ विमुक्त किया गया है, जिसके तहत कंटेंन्मेंट जोन में जिन व्यक्तियों को होम क्वारंटाईन किया गया है, उनके कंटेंन्मेंट अवधि तक यथास्थिति बनी रहेगी, चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शासन के नियमानुसार संचालित होंगे। चिन्हित क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूप के दूरभाष 07741-232609 पर सूचित करेंगे।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …