Breaking News

खोवाराम बने पंडरिया नपं अध्यक्ष

 

 

कवर्धा  7 सितंबर – छ.ग शासन की ओर से जारी एक पत्र मे नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37 (2) के तहत श्री खोवाराम भाष्कर पार्षद वार्ड क्रमांक 05 नगर पंचायत पंडरिया को अध्यक्ष बनाया। गया अवर सचिव एच.आर.दूबे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का आदेश 6 सितंबर को मिला। ज्ञात हो कि खोवाराम भास्कर वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद है। प्रेमलाल कुर्रे अध्यक्ष पंडरिया नगर पंचायत के देहांत के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त था विकास कार्य को सुचारु रुप से चलाने के लिए खोवाराम को इस पद पद नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद पर खोवाराम को नियुक्त किये जाने पर पालिका के समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजू तिवारी, राधेलाल भास्कर, पारस बंगानी, सुरेश जायसवाल, मनीषशर्मा, नवीन जायसवाल, गौतम शर्मा, कौशल चंद्राकर, स्वतंत्र सिंह, धनश्याम साहू, कुमार हरेन्द्र शाह, रवि गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …