Breaking News

प्रमोद दुबे रायपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी, टिकट मिलने पर जताई खुशी, राहुल गांधी का जताया आभार

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को उम्मीदवार बनाया है। प्रमोद दुबे वर्तमान में शहर के मेयर हैं। कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताया है। प्रमोद दुबे ने टिकट मिलने पर राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस आलाकमान का आभार किया है। साथ ही हनुमान जी को उन्होंने ने अपना गॉडफादर बताया है। टिकट मिलते ही उन्होंने ब्राह्मण पारा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

 

कांग्रेस ने इसके साथ ही महासमुंद से धनेंद्र साहू को टिकट मिला है। बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। राजनांदगांव से भोलाराम साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

कांग्रेस की सांतवी सूची में छत्तीसगढ़ के अलावा तमिलनाडु, केरल, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट और उत्तरप्रदेश के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। 35 उम्मीदवारों के नामों में छत्तीगढ़ के चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल है। अब तक कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *