Breaking News

सारथी समाज का पहला सामाजिक भवन कवर्धा में बना

समाज के अध्यक्ष के हाथों कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक अकबर ने भवन का विधिवत उद्घाटन कराया

मंत्री अकबर ने कंडरा समाज के सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा की

कवर्धा, 17 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर सामाज को शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसी शुरूआत हो गई है। सारथी समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए मंत्री अकबर द्वारा विधायक निधि से जिला मुख्यालय कवर्धा में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन बनाकर दिया गया।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज वर्चुअल के माध्यम से सारथी समाज के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। अकबर ने वर्चुअल कार्यक्रम में सारथी समाज के जिला अध्यक्ष गौकरण सारथी के हाथों उनके सामाजिक भवन का लोकापर्ण कराया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने उन्हे सामाजिक भवन की चाबी भेंट की।

मंत्री अकबर ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर समाज को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की दिशा में उठाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हम आगे भी समाज के हितों के लिए काम करते रहेंगे। कैबिनेट मंत्री अकबर ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेविका मुन्नी कंडरा की विशेष मांग को पूरा करते हुए कवर्धा जिला मुख्यालय में कंडरा समाज के लिए 10 लाख रूपए देने की विधिवत घोषणा की।

सारथी समाज के जिला अध्यक्ष गौकरण सारथी ने पूरे समाज की तरफ से इस भवन की सौगात के लिए मंत्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि इससे पहले हमारे समाज से सामाजिक भवन बनाने की अथक प्रयास किए। जगह-जगह आवेदन दिए, लेकिन बरसो से सामाजिक भवन के लिए भटकते और तरसते रहे। उन्होने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद समाज के मांगों को प्राथमिकता में समाधान कर बड़ी सौगात दी। अशोक सारथी ने कहा कि सामाजिक भवन मिलने से अब समाज के सभी दुख-सुख के आयोजनों मेंं काम आएगा। पहले किराए के भवन लेते थे। पंडाल भी किराया करते थे। इससे समाज को आर्थिक बोछ भी होता था। इस अवसर पर समाज के सदस्य रोहित सारथी, नारायण सारथी, भुरवा सारथी,अशोक सारथी, भुवन सारथी, पुन्नी सारथी,परमेश्वर सारथी, बिसेन सारथी,राजू सारथी, अंजनी सारथी, लक्ष्मी सारथी,  दुर्गा सारथी, रेखा सारथी, रोशनी सारथी, सरोज सारथी, सुरतिया सारथी और वरिष्ठ समाज सेविका  मुन्नी कन्डरा से सीधे संवाद कर इस सौगात के लिए मंत्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।

अकबर ने सारथी समाज के सभी वरिष्ठजनों से वन-टू-वन संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। उनकी समस्याएं भी सुनी तथा समाज के लोगों की समस्याएं के ठोस समाधान के प्रयास के लिए पालिका अध्यक्ष तथा कवर्धा एसडीएम को निर्देशित भी किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद मोहित महेश्वरी, प्रमोद लूनिया, सुनील साहू, पार्षद प्रतिनिधि हिरेश सतनामी,राजेश माखीजानी, एसडीएम विनय सोनी, एसडीओ एस.के. चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित थे।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *