Breaking News

वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 22 नवम्बर 2021। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 8 वीं उत्तीर्ण युवाओं को निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण प्रदाय करने के लिए 30 नवंबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं कार्यालयीन समय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कबीरधाम में आवेदन जमा कर सकते है।

ज्ञात है कि अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 10 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 10 कुल 20 अभ्यर्थी के लिए निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। अभ्यर्थियों का चयन 8 वीं के परीक्षाफल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदक गरीबी रेखा के नीचे शासन द्वारा जारी गरीबी रेखा की सूची वर्ष 2002 शामिल परिवार में होना चाहिए। अभ्यर्थियों को छ.ग.राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु प्रशिक्षण वर्ष के 01 जुलाई को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए।



About newscg9

newscg9

Check Also

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रोत्साहन से अत्मिनिर्भर बन रहे दिव्यांग, देश व प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अहम : भावना बोहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भावना बोहरा ने 72 दिव्यांगों को किए उपकरण …