Breaking News

दिल्ली से रवाना विजय मशाल 12 अक्टूर को छत्तीसगढ़ पहुंचा, कबीरधाम जिले के चिल्फी में हुआ भव्य स्वागत

कवर्धा, 12 अक्टूबर 2021। 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर अपनी शानदार जीत का 50 वां वर्ष (स्वर्ण जयंती) उत्सव पूरे भारत में “स्वर्णिम विजय वर्ष स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कबीरधाम जिले में आज 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय महत्व के आयोजन स्वर्णिम विजय वर्ष स्मरणोत्सव को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया मनाया।

1971 के युद्ध में भाग लेने वाले हमारे बहादुर सैनिकों को सम्मान देने और जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी में गर्व की भावना पैदा करने के लिए दिल्ली से रवाना हुए स्वर्णिम विजय मशाल का छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना परिसर में गरिमामयी आयोजन में सम्मान से स्वागत किया गया।
लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार झा और कमांडेंट भिलाई  एम आर अहिरे ने कबीरधाम जिले के अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को स्वर्णिम विजय मशाल सौपा। ससम्मान स्वर्णिम विजय मशाल को स्थापित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार जीपी साहू, पूर्व नायक जितेंद्र टेकाम, पूर्व नायक अब्दुल सईद खान, प्रदीप आस्था, महेंद्र प्रताप राणा, सन्तोष साहू, जिला योजना अधिकारी विनोद अहिरवार जनपद सीईओ केशव वर्मा, नायाब तहसीलदार अमन चतुर्वेदी, चिल्फी थानादार  बृजेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वर्णिम विजय मशाल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मंच संचालन करते हुए अवधेश नन्दन श्रीवास्तव में स्वर्णिम विजय मशाल की गौरव गाथा एवं पूरी यात्रा की जानकारी दी।



About newscg9

newscg9

Check Also

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रोत्साहन से अत्मिनिर्भर बन रहे दिव्यांग, देश व प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अहम : भावना बोहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भावना बोहरा ने 72 दिव्यांगों को किए उपकरण …