Breaking News

महिला दिवस के अवसर पर धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान,

रायपुर । राजधानी के जायसवाल निक्को इंडस्ट्रीज द्वारा आज महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कोरोना काल मे महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं साथ ही साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान की वहीं महिला दिवस के अवसर पर विधायक शर्मा ने निक्को इंडस्ट्रीज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे भारत मे मनाया जाता है,उन्होंने कहा कि इस देश की महिला आज देश मे ही नही अंतरिक्ष मे भी भारत का नाम बढ़ा रहीं हैं,इस देश की महिला आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं जिससे देश मजबूत हो रहा है। इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में निक्को कंपनी के समस्त स्टाफ के साथ साथ धरसीवां के स्थानीय नागरिकों सहित महिलाएं उपस्थित रही।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …