Breaking News

बीते 24 घंटे में 16,752 केस मिले, पिछले 30 दिनों के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। रविवार को बीते 30 दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार 28 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 752 नए मामले सामने आए। वहीं 113 लोगों की मौत हो गई। 11 हजार 718 मरीज संक्रमण से उबरे। इस दौरान सात लाख 95 हजार 723 सैंपल टेस्ट हुए। इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना के 18,855 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। नए मामलों में बढ़ोतरी से एक्टिव केस में इजाफा हो रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ सात लाख 75 हजार 169 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 051 हो गई है। एक्टिव केस एक लाख 64 हजार 511 है।  कुल अब तक 21 करोड़ 62 लाख 31 हजार 106 सैपंल टेस्ट हो गए हैं।  एक्टिव केस 1.48 फीसद, रिकवरी रेट 97.10 फीसद और डेथ रेट 1.42 फीसद है। 

देश में अब तक कुल एक करोड़ 43 लाख ज्यादा लोगों का टीकाकरण

देश में अब तक कुल एक करोड़ 43 लाख एक हजार 266 लोगों का टीकाकरण हो गया है। 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। कल यानी एक मार्च से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू होगा। बुजुर्ग लोगों (60 साल से ऊपर) और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण होगा। 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 51, केरल में 18 और पंजाब में 11 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है। यहां अभी तक 52 हजार 092 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 12 हजार 493, कर्नाटक में 12 हजार 326, दिल्ली में 10 हजार 909, पश्चिम बंगाल में 10 हजार 266, उत्तर प्रदेश में 8725 और आंध्र प्रदेश में 7169 लोगों की मौत हो गई है।  



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …