Breaking News

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा | 14 अक्टूबर 2020। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत कवर्धा तहसील के ग्राम दशरंगपुर निवासी कु. ललिता की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त ओम प्रकाश को, ग्राम जरती निवासी सतानंद वर्मा को सर्प काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त पुष्पा (मृतक के पत्नी) को और सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम सहसपुर लोहारा निवासी संजय गौरिया को नाले में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त दशमत गौरिया (मृतक की माता) को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।  



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …