Breaking News

नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा ने मनाया गांधी जयंती

कवर्धा | 05 अक्टूबर 2020। नेहरु युवा केन्द्र कवर्धा और युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वावधान में जिला युवा समन्वयक नेहरु युवा केन्द्र कवर्धा के सौरभ कुमार निषाद नेतृत्व में ब्लॉक पंडरिया के ग्राम पंचायत कुण्डा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक परषोत्तम निर्मलकर के पहल पर दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पंडरिया अध्यक्ष  समुंद सेवाराम कुर्रे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डा ने किया। सर्व प्रथम गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया गया। परषोत्तम निर्मलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने गांधी के विचारो से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की शपथ लेते हुए आस-पास कि साफ सफाई किया गया। सभी लोगो ने रोड़ किनारे फैले गन्दगी कचडे को बोरी मे उठाकर एकत्रित किया। कार्यक्रम में सर्वश्री मुकेश ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, कृष्णा चन्द्राकर, महेश्वर साहू महामंत्री द्वय यशवंत चन्द्राकर जिला किसान नेता,सेवाराम कुर्रे वरिष्ठ नेता,संतोष चन्द्रवँशी उपाध्यक्ष,  कुँवरिया चन्द्राकर महिला समाज सेविका, मोहन कुर्रे तथा युवा मंडल से दिलेश निर्मलकर, परषोत्तम निषाद, रोहित रजक,राजकुमार टंडन, आशिष निर्मलकर, रत्नाकर पत्रकार उपस्थित थे।  



About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …