Breaking News

यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति हेतु 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा l 30 सितंबर 2020। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन हेतु परियोजना क्रियान्वयन प्रकोष्ठ का गठन किया जायोगा। इस परियोजना क्रियान्वयन प्रकोष्ठ हेतु जिले में एक यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार से आगामी 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये है। आवेदन पत्र सिर्फ पंजीकृत अथवा स्पीड डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। विज्ञापन एवं आवेदन का प्रारूप के लिए कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट www.kawardha.gov.in अवलोकन किया जा सकता है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …