Breaking News

जिला स्तर पर बेहतर कोविड प्रबंधन और निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

बेमेतरा । 20 सितम्बर 2020 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी षिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर  जिला स्तर पर बेहतर कोविड प्रबंधन और निगरानी के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार डेडिकेटेड कोविड अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर्स के लिए अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान, नोडल अधिकारी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए संयुक्त कलेक्टर ज्योति सिंह और सैंपलिंग एवं टेस्टिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त नोडल अधिकारी सौंपे गए दायित्वों से संबधित गतिवधियों की सतत् माॅनिटरिंग कर समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर समन्वय का कार्य संपादन करेंगें।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

आम आदमी पार्टी कबीरधाम द्वारा विधुत विभाग को अघोषित बिजली की कटौती के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा गया,

कवर्धा आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ट हिमांशु महोबे के नेतृत्व में पार्टी के …