Breaking News

16 सितम्बर से आंगनबाड़ीयों का संचालन

बेमेतरा l 16 सितम्बर 2020 जिले में 16 सितम्बर से आंगनबाड़ीयों का पुनः संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन से संचालन पुर्व तैयारी में सारे आंगनबाड़ी केन्द्रों को सेनेटाइज किया गया। कोविड-19 के सुरक्षा के दृष्टिकोण से कलेक्टर के आदेशानुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। 12 सितम्बर 2020 से कार्यकर्ता/सहायिका का कोविड-19 जांच प्रांरभ किया गया जिसमें आज दिनांक 16 सितम्बर 2020 तक 495 कार्यकर्ता तथा 330 सहायिका का टेस्ट किया गया है, जिसमें 19 कार्यकर्ता/सहायिका पाजिटिव पाये गये। इन्हें तत्काल जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।
जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के जांच हो चुका है एवं उनका परिणाम नेगेटिव पाया गया है केवल वही केन्द्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है, इन केन्द्रों में गर्म भोजन एवं पोषण दिवस का आयोजन प्रांरभ किया जा रहा है। कोविड-19 के सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। स्वच्छता को महत्व देते हुए कार्यकर्ता/सहायिका मास्क लगाकर एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सेवाऐं दे रहे है। गर्म भोजन ग्रहण करने हेतु बच्चे मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी बनाकर बारी बारी से आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित होंगे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …