Breaking News

अंत्योदय स्वरोजगार योजना(अनुसूचित जाति) वर्ग योजना के तहत स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित

कवर्धा l 16 सितंबर 2020। कोविड-19 के कारण विपरीत परिस्थितियां निर्मित होने के कारण छोटे-छोटे व्यवसायी को काफी परेशानियों का सामना कर रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम नवा रायपुर एवं जिला अंत्यावसायी विकास समिति कबीरधाम द्वारा अंत्योदय स्वरोजगार योजना(अनुसूचित जाति) वर्ग योजना में आर्थिक सहायता देकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधार करने सहयोग किया जाना है। व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को जैसे- ठेले खोमचे, फेरीवाले, सड़क किनारे समान बेचने वाले, रिक्शा चलाकर गुजारा करने वाले, टेलर, छोटे हॉटल, पान ठेला, मोची दुकान, मोटर सायकल एवं सायकल मरम्मत आदि छोटे व्यावसायियों को शासन की योजना के माध्यम से बैंकों में ऋण राशि 20 हजार रूपये दिया जाना है, जिसमें आवेदक को अनुदान 10 हजार रूपये का है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अनुसूचित जाति वर्ग के पुरूष अथवा महिला जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष का हो, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 40 हजार रूपये एवं शहरी क्षेत्र के लिए 51 हजार रूपये होना चाहिए। समस्त प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज का फोटो के साथ कलेक्टर कार्यालय जिला अंत्यावसायी विकास समिति कबीरधाम में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …