Breaking News

कबीरधाम जिले में 13 सितम्बर को नीट की परीक्षार्थियों के लिए नि शुल्क वाहन की व्यवस्था

कवर्धा | 12 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के परीक्षार्थी जो 13 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की चयन परीक्षा नीट में शामिल होने वाले है, उनके लिए निशुल्क वाहन,(बसो) की व्यवस्था की जा रही है।
अपर कलेक्टर  जेके ध्रुव ने बताया कि 13 सितम्बर 2020 को आयोजित (NEE) परीक्षा में जिले से शामिल परीक्षार्थियों के लिए दुर्ग -भिलाई, रायपुर व बिलासपुर तक वाहनों(बस ) की व्यवस्था की गयी है। परीक्षार्थी 13 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होना सुनिशित करेंगे।इसी प्रकार पंडरिया के परीक्षार्थी जिनका बिलासपुर केंद्र है, उनके लिए प्रातः 7:30 बजे गाँधी चौक पंडरिया में बस उब्लब्ध होगी।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …