Breaking News

ग्राम-नगर पंचायत बेरला वार्ड नं.14 एवं बुचीपुर कंटेनमेंट जोन घोषित

बेमेतरा l 08 सितम्बर 2020ः-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने कल देर शाम एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेरला वार्ड नं. 14 मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत बेरला वार्ड नं. 14 को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया है। नगर पंचायत बेरला वार्ड नं. 14 के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला डी.आर.डाहिरे होंगे। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बुचीपुर मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-बुचीपुर  के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार लुप्तम साहू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नवागढ़  जगन्नाथ वर्मा होंगे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …