Breaking News

छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना के वजह से 13 मौत क्या यह कोरोना का कहर थम पा रहा है

रायपुर 3 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में आज फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा हजार के पार जाता दिख रहा है। शाम 7 बजे तक प्रदेश में 837 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना पॉजेटिव की संख्या 36520 हो गयी है। वहीं प्रदेश में अब एक्टिव केस (मौजूदा बीमार)  17258 हो गये हैं। ये आंकड़े तब है, जब प्रदेश में 730 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। इऩ आंकड़ों के बीच कोरोना से मौत के डरावने आंकड़े आये हैं। प्रदेश में शाम 7 बजे तक 13 लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 312 हो गया है।

रायपुर आज भी कोरोना मरीजों के मामले में टॉप पर है। राजधानी में अभी तक 300 मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर आज एक नया हॉट स्पाट बनाकर सामने आया है। जांजगीर में 112 नये मरीज मिले हैं, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद में 69, बिलासपुर मेंम 64, महासमुंद में 53, कोरिया में 32, दुर्ग में 31, रायगढ़ में 21, धमतरी में 17, कबीरधाम में 14, बालोद में 13, बस्तर में 6, मुंगेली में 4, सरगुजा में 4 अन्य राज्य के 2 मरीज मिले है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …