Breaking News

आर.बी.सी. 6-4 के तहत

03 प्रकरणों में कुल 12 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बेमेतरा | 05 अगस्त 2020 राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा 03 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 प्रकरणों मे तहसील बेरला के ग्राम कुसमी निवासी भूषण साहू की की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन संतोषी साहू, तहसील बेरला के ग्राम करेली निवासी कलिन्द्री पाटिल की आग मे जलने सेे मृत्यु होने पर परिजन संतोष पाटिल, तहसील बेरला के ग्राम बहेरा निवासी गया प्रसाद की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन रोहित प्रसाद को 4-4 लाख रुपए (कुल 12 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …