Breaking News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेंगांव के लिए पर अतिथि शिक्षक एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 10 अगस्त तक

कवर्धा | 23 जुलाई 2020। जिला कबीरधाम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेंगांव विकासखंड बोड़ला में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए निश्चित मानदेय पर अतिथि शिक्षक(पी.जी.टी./टी.जी.टी.) एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु 10 अगस्त को सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया है। रिक्त पदों में अतिथि व्याख्याता अंग्रेजी, अतिथि शिक्षक कला, ग्रंथपाल, संगीत, योग अनुदेशक, कम्प्यूटर अनुदेशक, काउंसलर एवं स्टॉफ नर्स के लिए एक-एक पद शामिल है। इन पदों पर भर्ती हेतु पात्रता, शर्तो एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास कबीरधाम के सूचना पटल पर चस्पा एवं जिले के वेबसाईट www.kawardha.govo.in  में अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …