Breaking News

बिना मास्क के घर से बारह निकलने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही जारी, 27 व्यक्तियों से ढाई हजार का जुर्माना वसूली

                    कवर्धा |25 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी आदेशो का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों में कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। आज शनिवार को 27 व्यक्तियों को बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ढाई हजार रूपए का जुर्माना के रूप में वसूली की गई है।
                    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना के नियंत्रण के लिए पूरे प्रदेश में लाकडाउन किया गया है। इसके रोकथाम और बचाव के उपायों के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर जिले के नगरीय निकायांे में कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन का पालन नहीं करने और अनिवार्यता के बाद भी सार्वजनिक स्थलांे पर बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले पर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के लिए राजस्व,पुलिस और नगरीय निकायों की अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है।

                    कवर्धा नगर पालिका में आज शनिवार को 21 व्यक्तियों पर बिना मास्क के बाजार मंे घुमने पर कार्यवाही की गई है। वही पिपरिया नगर पंचायत में 6 व्यक्तियों पर बिना मास्क के घुमने वालों पर कार्यवाही हुई है। इन दिनों नगरीय निकायों में 27 व्यक्तियों से ढाई हजार रूपए की जुमाना के रूप में वसूली की गई है।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – 9977144888 ||

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …