Breaking News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा सहित 11 पर पुलिस मामला दर्ज

 

0 मामला पंजीबद्ध पंडरिया थाना में किया गया
कवर्धा 25 सितम्बर – प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा सहित 11 लोगो के खिलाफ पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज। पंडरिया एसडीओपीे वेंताल के मुताबिक 11 भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कारण इनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही किया गया। समुदायिक भवन पंडरिया से रैली निकाल गांधी चैक में नुक्कड़ सभा करते हुए युवा मोर्चा की रैली तहसील कार्यालय पहुंची। इस रैली में मुंगेली,कवर्धा,पंडरिया,पिपरिया,बोडला भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सदस्य व किसान मौजुद थे। पुलिस सुत्रो से मिलीजानकारीनुसार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा सहित 11 लोग कैलाश चंद्रंवशी जिलाध्यक्ष, क्रांति गुप्ता, सचिन गुप्ता, सोनु ठाकुर, कमलकांत नाविक, चंद्रकुमार सोनी, रूपेश तिवारी, राजेश तिवारी, फलित राम साहू व रामकुमार बघेल के उपर आईपीसी धारा 447, 147 353, 186 शासकीय निवारण अधिनियम 3 का मामला पंजीबद्ध पंडरिया थाना में किया गया।
ज्ञात हो कि किसान समस्याओ के विभिन्न मांगो को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पण्डरिया में 24 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जिसमे पुलिस और युवा मोर्चा के बीच हल्की सी झड़प हुई।

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …