Breaking News

जोगी कांग्रेस नेताओं का अटक सकता है कांग्रेस मे प्रवेश

पंडरिया विधानसभा मे हो रहा है विरोध

कवर्धा – पंडरिया विधानसभा मे जोगी कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश एक बार अटक गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगी कांग्रेसियों का कांग्रेस प्रवेश होने तैयारी थी जो एक बार खटाई मे पड़ सकता है क्योकिं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। जोगी कांग्रेस के कुछ जिला पदाधिकारियों की कांगेस मे प्रवेष हो चुका है जिसके लिए प्रभारी मंत्री अकबर भाई ने स्वयं अनुमति दी थी इसके बाद से जोगी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों का कांग्रेस मे जाने के लिए तांता लग गया। प्रदेश सहित जिला के कद्दावर नेता के बारे मे कांग्रेस प्रवेश की अटकले लगी थी। इसे देखते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी एवं एवं कार्यकर्ता पंडरिया विधायक श्रीमति ममता चंद्राकर के माध्यम से विरोध दर्ज कराया है। सुत्रो की माने तो कुण्डा कोदवा गोडान,कुकदुर एवं पांडातराई के युवा नेता इन नेताओं को वापस लेने के मुड मे नही है। जोगी कांग्रेस मे लंबे समय से सक्रिय रहे नेताओ के आने से वे कहीं भारी न पड़ जाये या फिर उनके आने से पार्टी मे गुटबाजी न हो इसके लिए कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विरोध कर रहे है।

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …