Breaking News

भाजयुमो ने किया ममता बैनर्जी का पुतला दहन।

पश्चिम बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प बाईक रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर पुलिस एवं टीएमसी द्वारा निर्ममतापूर्वक लाठी चार्ज कर पीटा गया जिसमें अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को गम्भीर चोट लगी है एवं घायल है तथ अनेक कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया है!

जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कवर्ध द्वारा वीर स्तम्भ चौक कवर्ध में पश्चिम बंगाल की तानाशाही एवं लोकतंत्र विरोधी ममता बैनर्जी का पुतला दहन किया गया।          

 

प्रदेश प्रशिक्षण सहप्रमुख चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि यह कृत्य ममता सरकार की हताशा एवं निराशा को दिखाता है,कार्यकर्ताओ पर ममता बनर्जी की पुलिस एवं टी एम सी कार्यकर्ता द्वारा की गयी इस कार्यवाही की भारतीय जनता युवा मोर्चा घोर भर्त्सना एवं निंदा करती है। आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढती लोकप्रियता एवं वर्चश्व से मतता घबरा गई है और हमारे अनेक कार्यकर्ताओ की हत्या करवाई रही है! आने वाले आम चुनावों में बंगाल की जनता एवं मतदाता ममता बनर्जी को सबक सिखायेगा।       

जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा तानाशाह पूर्वक राष्ट्रवादी संगठनों का दमन,एवं राष्ट्रविरोधी तत्वों को संरक्षण देने का काम कर रही है,
दुर्गा विसर्जन पर रोक ,विद्या भारतीय स्कूल को नोटिस,cbi अधिकारियों की गिरफ्तारी उनकी तानाशाही को दर्शाती है।

इस कार्यक्रम जिला महामंत्री पीयूष सिंह,उमंग पाण्डेय,रिंकेश वैष्णव,मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता,मंडल महामंत्री डोनेश राजपूत,नितेश छाबड़ा,नरेन्द्र मानिकपुरी,राजा टाटिया,दीपक ठाकुर,योगेश महाजन,मुकेश सेन,अमित चंद्रवंशी,सागर साहू,आशीष सोनी,सोनू ठाकुर,रामानुज पाली,शुभम गुप्ता,राजा नाविक,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

About newscg9

newscg9

Check Also

पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन की शुरुआत कर प्रधानमंत्री जी ने परिजन की भूमिका निभाई है : भावना बोहरा

कोरोना संक्रमण के दौरान अनाथ हुए मासूम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आज प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *