Breaking News

मोदी सरकार को दिखाना होगा की भारत कमजोर नहीं-बाबा रामदेव

रायपुर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद योग गुरु बाबा रामदेव बेहद गुस्से में है. बाबा रामदेव ने सीधे और सपाट शब्दों में साफ कह दिया है कि अब पाकिस्तान के तीन टुकड़े कर देने चाहिए. ब्लूचिस्तान के लोग आजादी मांग रहे हैं उनका सहयोग कर पाकिस्तान को सबक सीखाना चाहिए. बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि अब वक्त आर-पार का है चुप रहने का नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय करा देना चाहिए

बाबा रामदेव ने ये बातें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया अब हमारी तरफ देख रही है. दुश्मन देश हमारा सबकुछ बर्बाद करने पर अमादा हो और हम चुप होकर बैठें रहे इससे काम नहीं बनेगा. उन्होंने एक तरह से मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार को दिखाना होगा कि भारत कमजोर नहीं है इसके लिए आर-पार की कार्रवाई होनी चाहिए.

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *