Breaking News

कैबिनेट मंत्री अकबर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति को देंगें तीन लाख रूपए का सहयोग

कवर्धा, 21 मई 2022। कवर्धा शहर के शंकर नगर में राम की का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज शनिवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और वार्ड वासियों ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए आग्रह भी किया। अकबर ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण की भव्यता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शंकर नगर वार्ड वासी एवं मंदिर निर्माण समिति ने इस सहयोग के लिए अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रशांत परिहार, मनोज दूबे, दीपक ठाकुर, लेखा राजपूत,   राजा द्विवेदी, आदित्य शर्मा, राजबहादुर सिंह, सुजल यादव, भुनेश्वर पटेल, अमित शर्मा, कीर्तन देवांगन सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *