Breaking News

झूला मंडली समिति को नई पोशाक मिलने पर चेहरे में आई खुशी, जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सुदूर वनांचल, नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों की चौपाल के  माध्यम से ग्रामीण वासियों का समस्या का निराकरण किया जा रहा है।

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं जागृति गर्ग विगत दिनों कुकदूर थाना अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम सिंगपुर के कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे थे। इस दौरान ग्राम सिंगपुर के झुला मंडली डंडा नृत्य समिति द्वारा पुलिस अधीक्षक को पोशाक की मांग किए थे। गर्ग ने झुला मंडली डंडा नृत्य समिति की मांग को पूरा करते हुवे 1 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झुला मंडली डंडा नृत्य समिति को पोशाक एवं अन्य नृत्य सामग्री वितरण किया। पूर्व में भी कबड्डी खिलाड़ियों की मांग पर किट वितरण किया था। पोशाक मिलने पर समिति के सदस्यों के चेहरे में हर्ष व्याप्त हुवा और पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रोत्साहन से अत्मिनिर्भर बन रहे दिव्यांग, देश व प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अहम : भावना बोहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भावना बोहरा ने 72 दिव्यांगों को किए उपकरण …