Breaking News

दूसरे राज्यों से छ.ग. आने वालों के लिए क्वारेंटाइन की बाध्यता समाप्त

बेमेतरा | 12 अक्टूबर 2020-राज्य शासन ने दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए क्वारेंटाइन की बाध्यता समाप्त कर दी है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य सावधानियों के विषय में निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने बीते दिनों एक परिपत्र जारी कर लोगों की सुविधा के लिए क्वारेंटीन संबंधी बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी विभागों के सचिवों, सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …