Breaking News

वनमंत्री के आग्रह पर मुख्यमंत्री बघेल ने मृतक श्री झामसिंह धुर्वे के परिजन को स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत किए 4 लाख रूपए

कवर्धा | रायपुर 18 सिंतबर 2020। प्रदेश के वनमंत्री मोहम्मद अकबर के आग्रह पर मुख्यमंत्री / भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के निवासी मृतक झामसिंह धुर्वे के परिजन को स्वेच्छानुदान मद से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके पूर्व भी प्रशासन द्वारा झामसिंह धुर्वे के परिजन को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बालसमुंद (बोड़ला) निवासी झामसिंह धुर्वे की बीते 6 सिंतबर को बालाघाट सीमा में मध्यप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर के दौरान मृत्यु हो गई है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …