Breaking News

राजधानी में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ

रायपुर– राजधानी में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने आज प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान पर दबिश दी. इस दौरान देह व्यापार कराते हुए ओड़िशा की एक युवती, एक महिला और पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में हुई.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से यहां देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली थी. पूरी प्लानिंग कर पहले पॉइंटर भेजा गया. फिर पुलिस ने मकान में दबिश दिया. मौके पर संतोषी नगर की काजल (काल्पनिक नाम) 28 वर्षीय, कामिनी हमीरपुर राऊरकेला और एक दलाल फारुक संजय नगर को गिरफ्तार किया. दलाल फारूक खान मूलतः राजनांदगांव का रहने वाला है पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामलादर्ज कर लिया है.

 

सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल के मुताबिक, 8 दिन पहले इन्होंने मकान किराए पे लिया था. उसी दिन से यह कारोबार चल रहा था. इस जगह ऐसा कारोबार चल रहा है इसकी जानकारी हमे मिली थी. पहले पॉइंटर भेजा गया फिर हमने दबिश देकर कार्रवाई की है.

 सेक्स रैकेट की दूसरी बड़ी कार्रवाई

पिछले चार दिनों में सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई.कुछ दिन पहले ही सारा स्पा में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार के कारोबार का पर्दाफाश किया था.चार लड़की, एक ग्राहक और मैनेजर को गिरफ्तार किया था.

 

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *